29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाUP विधानसभा चुनाव: कैराना में कई मतदान केंद्रों पर EVM ख़राब, वोटर...

UP विधानसभा चुनाव: कैराना में कई मतदान केंद्रों पर EVM ख़राब, वोटर कर रहे इंतजार

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के हो रहे मतदान की शुरुआत धीमी रही। बताया जा रहा है कि  ठंड की वजह लोग घर से बहार निकलने कतरा रहे हैं। इस चुनाव का एक विशेष महत्व है क्योंकि उत्तर प्रदेश को भारत में राजनीतिक रूप से भी सबसे महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद वोटिंग इस तरह शुरू होती नहीं दिख रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 58 सीटों पर शांति पूर्वक मतदान हो रहे है। कही भी कोई अप्रिय  घटना की कोई खबर नहीं है। 9 बजे तक 8 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि गरीब वर्ग के मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और यूपी के शामली के कैराना में मतदान केंद्रों से दूर भेजा जा रहा है। यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू होते ही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्ववीट कर कहा कि हर एक वोट अपराध मुक्त, दंगा मुक्त यूपी के संकल्प को मजबूत करेगा।”

हालांकि नागरिक अपने अधिकारों का दावा करने के लिए मतदान केंद्रों पर आए, लेकिन मतदान धीमा है। कुछ मतदान केंद्रों पर कतार लगी हुई है, तो कहीं मतदान बहुत कम है। इस ठंडी प्रतिक्रिया के पीछे मुख्य कारण ठंड और कोहरा बताया जा रहा है। मौजूदा चुनाव की वजह से भले ही पूरे देश में मौसम गर्म है, लेकिन ठंड की अच्छी लहर फैल गई है।  उत्तरी राज्य हमेशा ठंड को लेकर चर्चा में रहते हैं।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में जहां मतदान हो रहा है, वही सर्द सुबह देखने को मिल रही है। अधिकांश हिस्सों में तापमान चार से पांच डिग्री तक गिर गया है। मथुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने कहा, “ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं हैं बल्कि राज्य में महिलाओं के विकास और सुरक्षा से जुड़े हैं। पिछले पांच वर्षों में हमने एक समृद्ध उत्तर प्रदेश की नींव रखी है। ”

पहले चरण में कुल 58 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है और इन 58 सीटों में से 9 सीटें एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी. हालांकि, इन 58 सीटों के लिए कुल 623 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 74 महिला उम्मीदवार हैं। तो इन सभी उम्मीदवारों का भविष्य 2 करोड़ 27 लाख मतदाताओं के हाथ में होगा।

कैराना में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खबर, वोटर कर रहे इंतजार
बुलंदशहर 11 बजे तक 21 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं, हापुड़ में 22. 8 %, अलीगढ़ की बात करें तो यहां भी 17. 91 प्रतिशत, बागपत में 22. 77% और मथुरा में 20. 01 प्रतिशत मतदान की खबर है। वहीं, चुनाव आयोग ने बताया कि कैराना में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम ख़राब हो गई है। प्रशासन ईवीएम को ठीक कर रहा है। मतदाता कतार में खड़े कर मतदान का इंतजार कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें