30 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाUP Assembly Election 2022: 4Th चरण का प्रचार थमा, मंत्रियों की प्रतिष्ठा...

UP Assembly Election 2022: 4Th चरण का प्रचार थमा, मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर!

नौ जिलों की 59 सीटों पर चौथे चरण में 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष और 98 लाख 86 हजार 286 महिला एवं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 13 हजार 813 मतदान केन्द्रों के 24 हजार 581 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने की अंतिम तैयारी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं। चौथे चरण में पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में मतदान होगा।

Google News Follow

​यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। नौ जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2,12,90,564 मतदाता हैं, जिसमें1,14,3,306 पुरुष और 98, 86,286 महिला एवं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 13,813 मतदान केन्द्रों के 24,581 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने की तैयारी चुनाव आयोग ने कर ली हैं। चौथे चरण में पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में मतदान होगा।

इस चरण में योगी सरकार के दो मंत्रियों के अलावा दो केन्द्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इनमें लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लखीमपुर से सांसद एवं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा शामिल हैं। योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ कैंट सीट पर और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चौथे चरण के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।इससे पहले अदिति सिंह कांग्रेस में थी। हरचंदपुर सीट पर सपा ने भाजपा के बागी राकेश सिंह को उतारा है। वहीं, सपा से भाजपा में आये विधानपरिषद के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल हरदोई सीट से चुनाव मैदान में हैं।

पहले तीन चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में चुनाव के बाद अब मतदान की प्रक्रिया चौथे चरण में अवध क्षेत्र से होते हुये पांचवें चरण में पूर्वांचल के इलाकों में दस्तक देगी। भाजपा ,सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस चरण में धुंआधार प्रचार ​​किया। प्रचार के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह पीलीभीत, महोली और बाराबंकी में रैली की। सीएम योगी ने रायबरेली समेत कई सीटों पर चुनाव सभा की।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में IED के साथ पकड़े गए दो आतंकी  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें