27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंजय पांडे बने मुंबई पुलिस कमिश्नर

संजय पांडे बने मुंबई पुलिस कमिश्नर

Google News Follow

महाराष्ट्र पुलिस महकमा में भारी फेरबदल किया गया है। महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटाए गए संजय पांडे को मुंबई पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वह हेमंत नागराले की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल परमबीर सिंह को पद से हटाए जाने के बाद मुंबई का पुलिस प्रमुख बनाया गया था। नागराले को प्रबंध निदेशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है। मूलरुप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले पांडे इस साल जून तक इस पद पर रहेंगे।

इसके पहले एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस बात पर सवाल खड़े किए थे कि राज्य सरकार आखिरकार महाराष्ट्र पुलिस के लिए पूर्ण कालिक डीजीपी क्यों नहीं नियुक्ति करती। कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए राज्य सरकार ने रजनीश सेठ को राज्य पुलिस का प्रमुख बनाया था। अब एक बार फिर से पांडे को सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पांडे की गिनती इमानदार अधिकारियों में होती है। आईआईटी कानपुर से इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले पांडे बाद में आईपीएस बने थे।

 ये भी पढ़ें 

मालेगांव बम विस्फोट: एक और गवाह मुकरा, 3 आरोपियों को नहीं पहचाना   

बिजली बिल: भड़के ऊर्जा मंत्री, सुनाई खरी-खरी!

भारतीयों को यूक्रेन से निकालने नया प्लान: चार केंद्रीय मंत्री संभालेंगे मोर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें