29.5 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनियाUN की आपात बैठक: झूठ नहीं, हमारे आंसू देखें-यूक्रेन

UN की आपात बैठक: झूठ नहीं, हमारे आंसू देखें-यूक्रेन

यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लित्स्या ने रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन नहीं बचता है, तो संयुक्त राष्ट्र नहीं बचेगा और ये कोई भ्रम नहीं है|

Google News Follow

Related

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आपात बैठक आयोजित की गयी, जिसमें यूक्रेन के प्रतिनिध की ओर से कहा गया कि रूस के झूठ की बजाय हमारे आंसू देखने की जरूर है| गौरतलब है इस युद्ध में रूस की ओर यूक्रेन में भारी तबाही मचायी हुई है| भारत ने एक बार फिर साफ किया कि वो विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है|  संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 11वें आपातकालीन विशेष सत्र में भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि​​ नई दिल्ली का दृढ़ विश्वास है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है|

भारतीय प्रतिनिधि की ओर से कहा गया कि ‘मैं यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं और हमारे मिशनों और उनके कर्मियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं| हम अपने पड़ोसियों और विकासशील देशों के उन लोगों की मदद के लिए तैयार हैं जिन्हें सहायता की जरूरत है’|

वहीं, इस बैठक में यूक्रेन ने रूस पर कई आरोप लगाए| यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा कि रूस के झूठ को न सुनें, हमारे आंसू देखें, हमारा दर्द महसूस करें| हमें आपकी मदद की जरूरत है|  उन्होंने कहा कि रूसी सेना कहर बरपा रही है, उसे रोका जाना चाहिए| यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लित्स्या ने रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन नहीं बचता है, तो संयुक्त राष्ट्र नहीं बचेगा और ये कोई भ्रम नहीं है|

इस इमरजेंसी बैठक की शुरुआत जंग में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट के मौन के साथ हुई|  इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस को जमकर लताड़ लगाई| उन्होंने कहा कि लड़ाई हर हाल में बंद होनी चाहिए| गुटेरेस ने कहा, ‘बस बहुत हो गया| सैनिकों को अपनी बैरक में वापस जाने और नेताओं को शांति स्थापित करने पर ध्यान देने की जरूरत है| हर हाल में नागरिकों की रक्षा की जानी चाहिए’|

​​यह भी पढ़ें-

Russia Attack: यूक्रेन पर परमाणु हमले का संकट-जेलेंस्की की पूर्व प्रवक्ता का दावा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें