27 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमक्राईमनामामुंबई-भुनेश्वर एक्सप्रेस: चलती ट्रेन में GRP का छापा, 32 Kg सोना बरामद

मुंबई-भुनेश्वर एक्सप्रेस: चलती ट्रेन में GRP का छापा, 32 Kg सोना बरामद

Google News Follow

Related

ओडिशा जीआरपी ने मुंबई-भुनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ी कार्रवाई की। जीआरपी ने चलती ट्रेन में यह कार्रवाई की, जिसमें 32 किलो सोना बरामद किया गया। इस सोने की कीमत 12 करोड़ से आसपास बताई जा रही है। यह सोना चार यात्रियों से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि चार बैगों में आठ-आठ किलो सोना भरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि ट्रेन इतना सोना देखकर यात्री हैरान रह गए। जब जीआरपी ने इस संबंध में सोना के जा रहे लोगों पूछताछ किये तो उन्होंने इसके बारे में सही -सही जवाब नहीं दे पाए।  जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि मुंबई  भुनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस में यात्रा कागज दिखाने के लिए कर रहे  इन लोगों से जेवरों के बारे में पूछताछ और कहा गया तो वे न ही इस संबंध कोई सही जानकारी बड़े पाए और न ही  कोई कागज उपलब्ध करा पाए।

बता दें कि दो दिन पहले ही बिहार में भी रेलवे पुलिस ऐसी कार्रवाई की थी। जिसमें 6 किलो सोना ले जाया जाया जा रहा था और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस सोने की बाजार 2 करोड़ 88 लाख रूपये बताया गया।
बताया जा रहा है कि चारों लोग मुंबई के निवासी हैं। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि  ये लोग यहां के स्थानीय दुकनकारों को सोना देने के लिए जा रहे थे। चारों लोगों को  हिरासत में ले लिया गया है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी ये लोग यहां के स्थानीय दुकानदारों के लिए ये सोना ले जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि चारों यात्री मुंबई से भुवनेश्वर आये थे, और उनके पास चार बैग थे जिसमें आठ-आठ किलो सोना भरा हुआ था।
ये भी पढ़ें 

 

रिपोर्ट में दावा: ड्रग्स केस में आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत 

भारतीयों के बंधक बनाये जाने के दावे को भारत ने नकारा, कही यह बात       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें