32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमधर्म संस्कृतिदूध पीते नंदी: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दूध पीते नंदी: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि के दिन राज्य के महादेव मंदिर में नंदी मूर्ति को दूध पीने की चर्चा सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है| देखते ही देखते नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी|

Google News Follow

एक बार फिर नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल रही है। मंदिरों में भगवान गणपति पानी पीने और दूध पीने की चर्चा अक्सर प्रकाश में आती रही है| महाशिवरात्रि के दिन राज्य के महादेव मंदिर में नंदी मूर्ति को दूध पीने की चर्चा सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है| देखते ही देखते नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी|

इसी प्रकार की राज्​​य के जलगांव जिला के शिरसोली स्थित एक मंदिर में यह घटना प्रकाश में आयी| इसके बाद से आसपास के मंदिरों में भक्तों द्वारा नंदी को दूध पिलाने के लिए पहुंचने लगे| उक्त स्थान पर महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए हुए थे|

इसी बीच मंदिर में स्थित नंदी मूर्ति को पानी पिलाने की बात सामने आयी| देखते ही देखते पूरे राज्य में यह चर्चा जोर शोर से शुरू हो गयी| लोगों द्वारा मंदिरों में जाकर मूर्ति को पानी पिलाने की होड़ सी लग गयी| वही जलगांव शहर के नजदीक स्थित शिरसोली गांव के एक मंदिर में सुबह 10.00 बजे के आसपास नंदी को दूध पिलाने की बात कुछ भक्तों द्वारा की गयी|

नंदी की मूर्ति को भक्तों द्वारा चम्मच से पानी पिलाना शुरू किये| एक-एक कर सभी भक्तों द्वारा अपने हाथ से पानी पिलाना शुरू किये| इसी तरह से राज्य के विभिन्न स्थानों लालसगांव, बुलढाना, नाशिक और मुंबई स्थित नालासोपारा के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा नंदी बैल को दूध पिलाने के लिए भीड़ जुटी रही|

​​यह भी पढ़े-

आरती में शामिल हो सकेंगे शिर्डी में साईं बाबा के भक्त  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें