28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता लाने के लिए तैयार हो कार्यकर्ताः...

महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता लाने के लिए तैयार हो कार्यकर्ताः फडणवीस

चार राज्यों में जीत से भाजपा उत्साहित 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में सत्ता में भाजपा की शानदार वापसी के बाद पार्टी नेता-कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा है कि महाराष्ट्र में भी पार्टी कार्यकर्ता अकेले दम पर सत्ता लाने के लिए तैयार हो जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में सामान्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है।

इस विजय में होश न खोते हुए मुंबई महानगर पालिका चुनाव में विजय मिले इसलिए और महाराष्ट्र में स्वबल पर सत्ता में आने के लिए कार्यकर्ता सुसज्जित हो ऐसा। गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रभारी रहे श्री फडणवीस का गोवा की सफलता के लिए अभिनंदन करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील, केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटील, विधान परिषद विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर,  प्रदेश महामंत्री श्रीकांत भारतीय, वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, विधायक आशीष शेलार इत्यादि इस अवसर पर उपस्थित थे।

फडणवीस ने कहा कि, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश के विकास को गति देने के लिए और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को अमल में लाया है। इन योजनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आम जनता के मन में विश्वास का निर्माण हुआ है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ यह जनता को लगने वाला विश्वास चुनाव परिणाम से व्यक्त हुआ है। गोवा चुनाव लड़ने के लिए गए कुछ पार्टियों का धुआं उड़ गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी इन पार्टियों की लड़ाई नोटा से है। मेरी इन बातों को गोवा के मतदाताओं ने सही साबित किया है। गोवा की विजय में महाराष्ट्र से गए सांसद, विधायक इन जनप्रतिनिधियों और आम कार्यकर्ताओं का भी भाग है ऐसा उन्होंने उल्लेख किया।

इस विजय के पश्चात मुंबई महापालिका चुनाव में विजय दिलाकर मुंबईकरों को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए और राज्य में स्वयं बल पर सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को सुसज्जित करें ऐसा आवाहन श्री फडणवीस ने किया।प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने कहा कि, देवेंद्र फडणवीस ने गोवा विधानसभा चुनाव में योग्य योजना बनाकर पार्टी को विजय दिलाई। बिहार विधानसभा चुनाव के पश्चात श्री फडणवीस के संगठन कौशल्य का परिणाम आया है।

ये भी पढ़ें 

12.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी महाराष्ट्र की अर्थ व्यवस्था

चन्नी का इस्तीफा, सिद्धू ने कहा, नीचा दिखाने वाले खुद कुएं में गिर गए       

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें