29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाडिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की गाडी का एक्सीडेंट हो गया। केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य अपनी फॉर्चूनर से जा रहे थे। इसी दौरान जालौन में आलमपुर बाईपास के पास यह हादसा हुआ.इस हादसे में सीएम के बेटे बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय  पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार योगेश मौर्य मध्य प्रदेश में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्हें चोटे नहीं आई हैं। उन्हें दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया है। जबकि, ड्राइवर और अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को उप मुख्यमंत्री के बेटे योगेश मौर्य मध्य प्रदेश के मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान योगेश मौर्य की फार्चूनर गाड़ी एक टैक्टर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि योगेश मौर्य जिस कार में थे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं जिस ट्रैक्टर से टक्कर हुई वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जिले के कालपी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें कि, केशव मौर्य में शुक्रवार को डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। वे सपा प्रत्याशी से अपने निर्वाचन क्षेत्र से हार गए थे। बावजूद उनपर बीजेपी ने भरोसा जताते हुए डिप्टी सीएम की कुर्सी पर  बैठाया है।
            
 ये भी पढ़ें 

Russia Attack: यूक्रेन के विदेश और रक्षा मंत्री से मिलेंगे US President

covid-19 certificates: पांच राज्यों में PM की तस्वीर छापने की योजना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें