30.1 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमक्राईमनामाMaharashtra: फडणवीस के खुलासों ने MVA की उड़ाई नींद

Maharashtra: फडणवीस के खुलासों ने MVA की उड़ाई नींद

ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूसखोरी से लेकर दाऊद से लिंक के आरोपों को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार परेशान है|

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मंत्रिमंडल से गृहमंत्री अनिल देशमुख को गत वर्ष इस्तीफा देना पड़ा था और अब नवाब मलिक को लेकर भाजपा हमलावर है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूसखोरी से लेकर दाऊद से लिंक के आरोपों को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार परेशान है| इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का है।

अनिल देशमुख से लेकर नवाब मलिक तक के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे और देवेंद्र फडणवीस के खुलासों के चलते महाविकास आघाडी की रातों की नींद हराम हो गई है। गत वर्ष फरवरी में मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध कार से विस्फोटक बरामद हुआ था और इसे लेकर जांच चल रही थी।

इसी दौरान देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया था कि इसके पीछे सचिन वाझे का रोल है और इस कार का मालिक लापता है। कुछ वक्त बाद जांच हुई तो सचिन वाझे बुरी तरह से फंसे और फिलहाल जेल में बंद हैं। यही नहीं वाझे का सीधा लिंक अनिल देशमुख से बताया गया तो सनसनी फैल गई| और लंबी चली जांच के बाद मालूम चला कि पुलिस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया था।

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर को पेन ड्राइव्स भी दिए। यहां तक कि एक पेन ड्राइव में तो स्टिंग ऑपरेशन भी था, जिसमें पुणे के सरकारी वकील का बयान दिखाया जाता है। वकील एक व्यक्ति से बताता है कि कैसे भाजपा के नेता गिरीश महाजन के खिलाफ मकोका के तहत केस दर्ज किया गया।

इस स्टिंग ऑपरेशन का ही असर था कि सरकारी वकील को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। यही नहीं वह देवेंद्र फडणवीस ही थे, जिन्होंने राज्य में कोरोना से मौतों के मामले पर भी उद्धव ठाकरे सरकार को जमकर घेरा था। यहां तक कि महाराष्ट्र सरकार को इसके बाद मौतों के आंकड़े में 15,000 का इजाफा करना पड़ गया था।

यह भी पढ़ें-

बाबर अली की पत्नी को योगी सरकार देगी दो लाख रूपये

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें