30.9 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियाUP: भाजपा अध्यक्ष की रेस में 4 नेताओं के नाम, एक महीने...

UP: भाजपा अध्यक्ष की रेस में 4 नेताओं के नाम, एक महीने में होगी नियुक्ति

भाजपा एक व्यक्ति एक पद की नीति पर काम करते हुए उन नेताओं को संगठन से हटाने जा रही है, जिन्हें मंत्री बनाया गया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में कई ऐसे नेताओं को जगह मिली है, जो अब तक संगठन में शामिल थे। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन में कई पदों पर चेहरे बदले जाने की तैयारी है। भाजपा एक व्यक्ति एक पद की नीति पर काम करते हुए उन नेताओं को संगठन से हटाने जा रही है, जिन्हें मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन लोगों को यहां फिट किया जाएगा, जो सीनियर नेता हैं और कहीं जगह नहीं बना सके हैं।

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को ही जलशक्ति मंत्री बना दिया गया है। उनके स्थान पर किसी ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। इस रेस में कुल 4 नाम चल रहे हैं, जिनमें श्रीकांत शर्मा, डिप्टी सीएम रहे दिनेश शर्मा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक का नाम चल रहा है।

य़े चारों ही नेता ब्राह्मण बिरादरी से आते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक महीने के अंदर प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। दरअसल इसी साल के अंत में राज्य में निकाय चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में भाजपा संगठन के पेच को कस लेना चाहती है।

पार्टी के एक नेता का कह​​ना है, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं और क्षत्रिय हैं। इसके अलावा डि​​प्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ओबीसी चेहरा और सेंट्रल यूपी से आते हैं। एक और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अवध के हैं और ब्राह्मण हैं। ऐसे में पार्टी पश्चिम यूपी के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

यह भी पढ़ें- 

Himachal: राजनीति नहीं, स्कूल खोलने आता है हमें – आप, मांगे 5 वर्ष!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,339फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें