25 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाPAK: क्लीन बोल्ड हुए इमरान, शरीफ होंगे नए PM !

PAK: क्लीन बोल्ड हुए इमरान, शरीफ होंगे नए PM !

इमरान खान सरकार की विदाई के बाद PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सदन को संबोधित किया| उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए नया दिन है| हम बदला लेने नहीं आए|

Google News Follow

​पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई है| क्रिकेट के माहिर खिलाड़ी इमरान खान राजनीति मैच में पूरी तरह से क्लीन बोल्ड हो गये| शनिवार देर रात नेशनल एसेंबली में वोटिंग हुई| इसमें इमरान खान के खिलाफ 174 वोट पड़े| वोटिंग के नतीजों से पहले ही इमरान ने पीएम आवास छोड़ दिया|

पाकिस्तान नेशनल असेंबली में वोटिंग से पहले इमरान खान ने जनता को संबोधित किया| इमरान ने कहा कि मेरी सरकार के बाद जो सरकार आएगी उसे मैं स्वीकार नहीं करूंगा| ईशा की नमाज के बाद जनता सड़कों पर उतरे|

पाकिस्तान की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है कि 13 अप्रैल को नए स्पीकर को चुनाव होगा| अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने से पहले ही स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया था| इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगाने को लेकर इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है| याचिका में शाह महमूद कुरैशी और फवाद चौधरी का नाम भी शामिल है|

विपक्ष की जीत के बाद बिलावल भुट्टो ने सदन में कहा कि पुराने पाकिस्तान में आपका स्वागत है| कुछ भी असंभव नहीं है| इमरान खान सरकार की विदाई के बाद PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सदन को संबोधित किया| उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए नया दिन है| हम बदला लेने नहीं आए|​​

दोपहर 2 बजे तक पीएम पद के लिए नॉमिनेशन होगा| 3 बजे तक स्क्रूटनी होगी और 11 अप्रैल को पाकिस्तान को नया पीएम मिल जाएगा| जिसका नाम पहले से ही तय हो चुका है| नवाज शरीफ की पार्टी के नेता शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के नए पीएम होंगे|

यह भी पढ़ें-

श्रीराम के आचरण को जीवन में अपनाना चाहिए – राज्यपाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें