29 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाWeather: आगामी 5 दिनों में भारी बारिश तो कहीं और बढ़ेगी गर्मी

Weather: आगामी 5 दिनों में भारी बारिश तो कहीं और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। 10, 13 और 14 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

चिलचिलाती गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है,जबकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है और इसके प्रभाव में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा आदि इन राज्यों में अगले पांच दिन भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में लोगों को हीट वेव से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। 10, 13 और 14 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना है।

13 और 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10, 13 और 14 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दक्षिण राज्यों में केरल और तमिलनाडु – पुदुचेरी-कराइकल, लक्षद्वीप क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में 12-14 अप्रैल तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। अप्रैल 10-11 से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश (पूर्व और पश्चिम) और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। झारखंड में भी 10 से 12 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

75वां स्वतंत्रता दिवस: जल संचय के साथ रोजगार पर भी फोकस – PM मोदी

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,325फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें