29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: हमें हिंदुत्व सिखाने की जरूरत नहीं ! - संजय राऊत

Maharashtra: हमें हिंदुत्व सिखाने की जरूरत नहीं ! – संजय राऊत

राज ठाकरे को सामने लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए वे सिर्फ भाषण दे रहे हैं|

Google News Follow
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मंगलवार, 12 दिसंबर 2022 को महाविकास आघाडी सरकार और उनके नेताओं की जमकर आलोचना की| वही, ठाकरे के मविआ सरकार की टिप्पणी पर शिवसेना सांसद संजय राऊत की ओर से राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हमको हिदुत्व सिखाने की जरूरत नहीं है| शिवसेना सांसद ने आज राज ठाकरे की आलोचना किया है|
 संजय राऊत ने कहा कि दीपक बुझने के पहले टिमटिमाता है और थोड़ा बड़ा हो जाता है इस समय वही स्थिति राज ठाकरे की है| उन्होंने कहा कि हमको हिंदुत्व सिखाने जरूरत नहीं है हमारी रक्त में हिंदुत्व है| राज ठाकरे को सामने लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए वे सिर्फ भाषण दे रहे हैं|
राज ठाकरे भाजपा की घंटी बताते हुए शिवसेना सांसद ने कहा कि केंद्र की छूट मिलने के कारण ईडी की कार्रवाई से बचे हैं| भाजपा ने घंटी बजाई, लेकिन बात बनी नहीं| इसलिए नयी घंटी बजाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि सरकार को अल्टीमेटम देने की ताकत किसी और में नहीं है। वह ताकत बालासाहेब ठाकरे में ही थी। उन्होंने आतंकियों को अल्टीमेटम भी दिया। महाविकास अघाड़ी सरकार मजबूत है।
राज ठाकरे को भाजपा नेता किरीट सोमैया की आलोचना करने के बजाय शिवराल भाषा बोलने के लिए उनकी प्रशंसा करनी चाहिए थी। बधाई देते तो मराठी का प्रेम देखते। अगर उन्हें समझ में आता कि मैंने ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों किया, तो वे मेरा दर्द समझ गए होते। शिवतीर्थ पर किरीट सोमैया मनाएं। संजय राउत ने कहा, यह शिवसैनिकों के मुंह से निकला अंगार है।

यह भी पढ़ें-

UP: अखिलेश यादव को मुसलमानों से नफरत है – इस्लामिक संगठन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें