29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामातमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से दस श्रद्धालुओं की मौत  

तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से दस श्रद्धालुओं की मौत  

Google News Follow

तमिलनाडु के एक मंदिर में श्रद्धालुओं को बिजली का करंट लगने से दस लोगों की मौत हो गई। तंजावुर जिले के कालीमेडु कस्बे में एक मंदिर कार्यक्रम के समय बिजली का करंट उतर गया जिसकी वजह से दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं द्वारा खींचे जा रहे रथ में बिजली का तार फंस गया जिसके बाद यह हादसा हुआ। इस हादसे में दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया।

मालूम हो कि 94वां अप्पर गुरु पूजा का त्यौहार था। जिसमें आसपास के भारी संख्या में लोग  शामिल हुए थे। यह उत्सव मंगलवार की रात को मनाया जा रहा था। बुधवार सुबह रथ यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं में भगवान का रथ खींचने के लिए होड़ मची हुई थी। इसी समय रथ से बिजली का तार छू गया और रथ में फंस गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो बच्चों समेत दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है  कि यह स्थिति और भी भयानक हो सकती थी, क्योंकि पूरे इलाके में पानी के गड्ढे थे।

ये भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश में 125 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

Yogi Attack on Corruption: मंत्रियों-अफसरों के परिवार का देना होगा प्रॉपर्टी ब्योरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें