27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMPSC की परीक्षा में सांगली के चौगुले और लड़कियों में रुपाली माने...

MPSC की परीक्षा में सांगली के चौगुले और लड़कियों में रुपाली माने प्रथम 

राज्य आयोग ने पहला साक्षात्कार आयोजित करने के ठीक एक घंटे बाद परिणामों की घोषणा किया है|

Google News Follow

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) 2020 का मुख्य परीक्षा परिमाण घोषित किया गया, जिसमें युवाओं ने बाजीमारी मारी है| इस परीक्षा में सांगली के प्रमोद चौगुले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है| वही MPSC की परीक्षा में लड़कियों में रुपाली माने प्रथम स्थान प्राप्त किया है| इस बीच, राज्य आयोग ने पहला साक्षात्कार आयोजित करने के ठीक एक घंटे बाद परिणामों की घोषणा किया है|

राज्य सेवा आयोग ने शुक्रवार, 29 अप्रैल को कुल 597 उम्मीदवारों के अंकों की सूची जारी किया है|इस सूची में सांगली के प्रमोद चौगुले द्वारा सबसे अधिक अंक 612.50 प्राप्त कर MPSC में प्रथम स्थान प्राप्त किया है| वही 591.25 अंक से नितेश नेताजी कदम राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया| इसी तरह से रुपाली माने नामक छात्रा ने 580.25 अंक के साथ राज्य में तीसरा और लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है|

प्रमोद चौगुले ने अपनी सफलता के बाद विभिन्न मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रमोद चौगुले ने बताया कि 2015 से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई शुरू की थी| आखिरकार, इस साल कड़ी मेहनत रंग लाई है। कोरोना काल में सांगली में बाढ़ आ गई थी। तभी उनके घर में सभी कोरोना पॉजिटिव थे। उनका कहना है कि उन्होंने पढ़ाई और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता खोजकर यह हासिल किया। प्रमोद चौगुले ने यह भी कहा कि परिवार के सदस्यों ने इस विषम परिस्थिति में का बहुत समर्थन किया|

इस दौरान, कोरोना महामारी के समय और इसके बाद राज्य भर के विद्यार्थियों ने राज्य के लोकसेवा आयोग पर टिप्पणी किया था| आयोग की ओर से समय पर परीक्षा नहीं कराया जाता है| परिणाम की सूचि भी समय पर निकाली नहीं जाती है| छात्रों द्वारा कई आरोप लगाए गए थे कि नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें-

 

आतंकी बनने को तैयार हैं बलोच के पढ़े-लिखे युवा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें