27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाPatiala Violence: पुलिस ने किया मुख्य आरोपी परवाना को गिरफ्तार

Patiala Violence: पुलिस ने किया मुख्य आरोपी परवाना को गिरफ्तार

आईजी ने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और घटना से जुड़े सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा|

Google News Follow

पटियाला हिंसा मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है| पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया है|छापेमारी के दौरान बरजिंदर परवाना की गिरफ्तारी मोहाली से हुई|

पंजाब पुलिस ने बताया कि पटियाला हिंसा मामले में बरजिंदर सिंह परवाना मुख्य साजिशकर्ता है| ताजा जानकारी में बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने रविवार सुबह मोहाली से गिरफ्तार किया है|

आईजी एमएस छीना के अनुसार, पुलिस ने कल हिंसा के सिलसिले में छह प्राथमिकी दर्ज की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया| छीना ने मामले में गिरफ्तार लोगों के नामों की घोषणा करते हुए कहा, “गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी हरीश सिंगला, कुलदीप सिंह दंथल और दलजीत सिंह हैं|” आईजी ने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और घटना से जुड़े सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा|

बता दें कि आरोपी को सुबह 7.20 बजे मोहाली एयरपोर्ट से विस्तारा की फ्लाइट के जरिए मुंबई लाया गया| इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की पटियाला टीम ने परवाना को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया|

पटियाला में शुक्रवार को काली माता मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच एक रैली में तलवारें लहराने और पथराव करने के बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए|

यह भी पढ़ें-

BMC Election: BJP का ‘बूस्टर डोज’ अभियान शुरू !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें