29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकोरोना खत्म होते ही CAA लागू होगा !- अमित शाह

कोरोना खत्म होते ही CAA लागू होगा !- अमित शाह

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी अफवाह फैलाती है कि सीएए जमीन पर लागू नहीं होगा।

Google News Follow
केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरा किया| इस दौरान उन्होंने नागरिकता कानून को लागू करने की बड़ी बात कही| पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना खत्म होते ही देश में नागरिकता कानून को लागू करने की घोषणा की जाएगी|
शाह ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में जो हिंसा हुई उसके बाद ह्यूमन राइट कमीशन ने भी माना कि बंगाल में कानून का राज नहीं है, बल्कि यहां जो सत्ता में है, उनकी इच्छा का राज है। अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी बंगाल सरकार को निशाने पर लिया।

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी अफवाह फैलाती है कि सीएए जमीन पर लागू नहीं होगा। कोरोना की लहर खत्म होने के बाद सीएए को लागू किया जाएगा। कान खोलकर के टीएमसी वाले सुन ले कि वास्तविकता है, था और रहेगा। बंगाल से घुसपैठ खत्म करेंगे।

अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी ने पिछले 2 साल से लोगों को मुफ्त अनाज दिया, लेकिन उसमें ममता दीदी अपनी फोटो लगा रही हैं। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 31 हजार करोड़ रुपए के खर्च से 545 किलोमीटर की सड़क का काम शुरू हो गया है।

अमित शाह के सीएए बाले बयान पर सीएम ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा, ‘अगर यही उनकी योजना है तो वो संसद में इस बिल पर बहस क्यों नहीं करते। मै नहीं चाहती कि किसी भी नागरिक के अधिकारों को कोई नुकसान पहुंचे।’ ममता ने कहा कि कोई सीएए लागू नहीं किया जाएगा|

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर के पास मिला सुरंग !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें