29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेट100 अरब डॉलर कमाई वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

100 अरब डॉलर कमाई वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ बढ़कर 60,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Google News Follow
उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) सौ अरब डॉलर वार्षिक आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। इससे पहले हाल ही में रिलायंस ने मार्केट कैपिटल में 19 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार किया था।

वही, 15 दिन के भीतर रिलायंस की ये दूसरी बड़ी सफलता है। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ बढ़कर 60,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। और आय बढ़कर 7.92 लाख करोड़ रुपये (102 अरब डॉलर) हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का कर पूर्व लाभ 26.47 प्रतिशत बढ़कर 12,381 करोड़ रुपये रहा। जो इससे पूर्व 2020-21 में 9,789 करोड़ रुपये था। गत वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल आय 1,99,704 करोड़ रुपये थी, जबकि 2020-21 के 1,57,629 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.69 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल लिमिटेड का लाभ 2.43 प्रतिशत बढ़कर 3,705 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में 3,617 करोड़ रुपये था।

कंपनी की सभी खुदरा क्षेत्रों से परिचालन आय आलोच्य तिमाही के दौरान 23.09 प्रतिशत बढ़कर 50,834 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 41,296 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर निर्माण में अपनी संपत्ती दान किया मुस्लिम परिवार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें