29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिAyodhya tour: राज और आदित्‍य करेंगे रामलला का दर्शन !

Ayodhya tour: राज और आदित्‍य करेंगे रामलला का दर्शन !

महाराष्‍ट्र से यूपी में अयोध्‍या की राह पकड़ने वाले इन दोनों ही नेताओं का कहना है कि वो राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए ही राम जन्‍म भूमि जा रहे हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
महाराष्‍ट्र में लाउडस्‍पीकर और हिंदुत्‍व के मुद्दे पर शुरू हुई सियासत अब अयोध्‍या की ओर रुख कर दिया है। पांच जून को महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे अयोध्‍या जा रहे हैं। वो यहां पर राम लला के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे।
वहीं दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र के पर्यटन मंत्री और राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे भी इसके कुछ दिन बाद 10 जून को अयोध्‍या जाने की तैयारी में हैं। इसको देखते हुए महाराष्‍ट्र ही नहीं बल्कि यूपी में भी राजनीति सरगर्मियां तेज हो सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले राज ठाकरे ने लाउडस्‍पीकर विवाद में बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर पोस्‍ट किया था, जिसमें वे लाउडस्‍पीकर विवाद को उठाते दिखाई दे रहे थे।  पिछले दिनों उन्‍होंने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को पत्र लिखकर कहा था कि सभी मस्जिदों के मौलवी ये सुनिश्चित करें कि अजान लाउडस्‍पीकर पर न हो। इसके लिए वो सभी लिखित में अपनी सहमति दें।
​शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया है कि आदित्‍य के अयोध्‍या जाने के पीछे किसी तरह की कोई राजनीति नहीं है बल्कि हमारी श्रद्धा है। संजय राउत का कहना है कि अयोध्‍या में आदित्‍य के स्‍वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। महाराष्‍ट्र से यूपी में अयोध्‍या की राह पकड़ने वाले इन दोनों ही नेताओं का कहना है कि वो राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए ही राम जन्‍म भूमि जा रहे हैं।
वही, राज ठाकरे की ओर से भी अपने अयोध्या दौरे पर जाने की पुष्टि की है। मुंबई में जगह-जगह समर्थकों के लिए चलो अयोध्‍या के पोस्‍टर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मनसे को ज्‍वाइन करने की भी अपील लोगों से की जा रही है। ऐसी ही अपील उत्‍तर प्रदेश में भी की जा रही है।
​​यह भी पढ़ें-

​CM ठाकरे को राणा की चुनैती, हिम्मत है तो सामने चुनाव लड़कर दिखायें

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें