27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामा​मस्जिद पर लगा भगवा झंडा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

​मस्जिद पर लगा भगवा झंडा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र से शुरू हुआ विरोध अब कर्नाटक पहुंच गया है और अब यहां भी लाउडस्पीकर हटाने की मांग उठने लगी है​|​​

Google News Follow

मस्जिदों में लाउडस्पीकर के जरिए अजान देने के खिलाफ महाराष्ट्र से शुरू हुआ विरोध अब कर्नाटक पहुंच गया है और अब यहां भी लाउडस्पीकर हटाने की मांग उठने लगी है​|​​ इस बीच कर्नाटक के बेलागावी जिले में एक मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने का मामला सामने आया है​|​​ ​अब पुलिस आरोपी की लताश में जुट गयी है| ​

​पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और झंडा लगाने वाले की तलाश कर रही है| पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही थी, हालांकि अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है| पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा|​

​कर्नाटक के बेलागावी जिले के सत्तीगिरे गांव की मस्जिद पर तड़के भगवा झंडा लहराता देखा गया| ये गांव बेलागावी के मुदालगी तालुक में स्थित है, जहां सुबह के समय नमाज पढ़ने गए लोगों ने इस झंडे को देखा और इसकी सूचना मस्जिद के साथ इलाके के लोगों को दी|  ​

​इससे पहले कर्नाटक के कदबा में एक चर्च पर भगवा झंडा फहराने का मामला सामने आया था​|​​ बता दें कि चर्च में पिछले सप्ताह कुछ काम चल रहा था और उसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पर भगवा झंडा लगा दिया था​|​​ हालांकि बाद में पुलिस ने झंडा हटा दिया और शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है​|​

यह भी पढ़ें-

‘सांप्रदायिक हिंसा’ का गढ़ बना राजस्थान! भीलवाड़ा में युवक की हत्या 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें