29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब संजय राऊत को कोर्ट में देना होगा जवाब!

अब संजय राऊत को कोर्ट में देना होगा जवाब!

शिवसेना सांसद ने उन पर व उनके पति किरीट सोमैया पर मीरा-रोड में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था।

Google News Follow
बगैर किसी सबूत के किसी पर कुछ भी आरोप लगाने के लिए जाने जाने वाले शिवसेना संजय राऊत को अब अदालत में जवाब देना होगा। भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने बुधवार को महानगर के शिवडी कोर्ट में राऊत के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है।
मेधा सोमैया ने अपनी शिकायत के लिए राऊत की ओर से पिछले दिनों सौ करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले को लेकर लगाए गए आरोप को आधार बनाया है। शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले माह  राऊत की ओर से लगाए गए आरोप आधारहीन व मानहानिपूर्ण है।

मेधा ने कहा कि वे उस समय पूरी तरह से हैरान हो गई थी, जब शिवसेना सांसद ने उन पर व उनके पति किरीट सोमैया पर मीरा-रोड में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था।
राऊत की ओर से मीडिया में दिया गया यह बयान मानहानिपूर्ण है और यह आम लोगों के बीच में मेरे चरित्र व छवि को मलीन करता है। इसलिए हमने कोर्ट में की गई शिकायत में राऊत के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की है। मेधा ने कोर्ट से राऊत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 व 500 के तहत कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें-

दिल्ली के LG अनिल बैजल का इस्तीफा 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें