27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, सरकार की पैनी नजर​ !

महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, सरकार की पैनी नजर​ !

नये मामलों में मुंबई में 350 नये मामले सामने आये। पांच मार्च को संक्रमितों की संख्या 535 थी और उसके बाद से पिछले 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक है​, जबकि​ प्रदेश में 2,361 मामले उपचराधीन हैं।

Google News Follow
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामले से राज्य की चिंता बढ़ा दी है| राज्य को राजधानी ​​मुंबई में कोरोना संक्रमण मरीजों के मामलों एक फिर वृद्धी देखी जा रही| यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गयी है। कोरोना के मामलों में इजाफा को देखते हुए सरकार लगातार एक्सपर्ट की राय ले रही है।
गौरतलब है कि मनपा की चौथी लहर की आशंका को लेकर अपनी तैयारियों की शुरुआत भी कर चुका है। नगर निगम को इस बात की आशंका है कि सितंबर के महीने में इसका पीक आ सकता है। इसके अलावा मुंबई के सभी कोविड-19 अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

गुरुवार की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना के 511 नये मामले सामने आये जो पांच मार्च के बाद सर्वाधिक है। प्रदेश में संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 78,84,329 हो गयी है , जबकि इससे मरने वालों की संख्या 1,47,858 पर पहुंच गयी है। नये मामलों में मुंबई में 350 नये मामले सामने आये। पांच मार्च को संक्रमितों की संख्या 535 थी और उसके बाद से पिछले 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक है, जबकि प्रदेश में 2,361 मामले उपचराधीन हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,47,530 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,814 पर पहुंच गई, जो एक दिन पहले 15,414 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 14 और संक्रमितों के मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,539 हो गई है।

यह भी पढ़ें-

आर्यन खान के क्लीनचिट मिलते ही समीर वानखेड़े ने कहा “सॉरी”!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें