29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियादिव्यांग बच्चे का मामला: DGCA ने इंडिगो पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

दिव्यांग बच्चे का मामला: DGCA ने इंडिगो पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

Google News Follow

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने इंडिगो पर बड़ी कार्रवाई की है। रांची हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट में एक दिव्यांग बच्चे को नहीं चढ़ने देने के मामले में एयरलाइन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।  इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन ने माफ़ी मांगी थी।

इस संबंध में डीजीसीए ने कहा कि यह देखा गया है कि इंडिगो ग्राउंड स्टाफ ने दिव्यांग बच्चे के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जिसकी वजह से स्थिति बिगड़ गई। इतना ही नहीं डीजीसीए ने एयरलाइन को नोटिस भी जारी किया है और इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। मालूम हो कि 7 मई को रांची हवाई अड्डे पर एक विकलांग बच्चे को इंडिगो फ्लाइट में कर्मचारियों चढ़ने नहीं दिया था। कर्मचारियों का कहना था कि बच्चा फ्लाइट में चढ़ने से घबरा रहा है। इसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए डीजीसीए ने एयरलाइन प्रबंधन को लताड़ लगाई थी। इसके साथ ही डीजीसीए इस घटना के जांच के आदेश दिया था।

इस घटना के सामने आने बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने इस मामले पर ट्वीट कर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पूरे मामले की जांच उनकी देखरेख में होगी।जिसके बाद एयरलाइन ने माफ़ी मांगी थी।
ये भी पढ़ें      

मंगलौर यूनिवर्सिटी में फिर फन उठा रहा हिजाब: 12 छात्राओं ने बढ़ाया विवाद 

PM मोदी ने अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- मेडिकल की पढ़ाई गुजरती में  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें