31 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाकश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत: महिला टीचर को मारी गोली  

कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत: महिला टीचर को मारी गोली  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कश्मीर में आतंकियों का कायराना हमला जारी है। कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी कश्मीरी महिला टीचर को गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला जम्मू संभाग के सांबा की रहने वाली थी। जो एक शिक्षिका थी। पुलिस ने बताया कि महिला टीचर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। हमला के बाद इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

इससे पहले 12 मई को बडगाम जिले में आतंकवादियों ने एक सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की  कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, बडगाम के चदूरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने  एक टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की भी हत्या करदी दी थी। अमरीन भट्ट  अपने घर में कमाने वाली इकलौती थी ,जिसके वजह से उसका घर चलता था। बताया जाता है कि अमरीन एक टीवी कलाकार थी। जिस दिन उसकी हत्या हुई वह घर पर ही थी। उसके घर दो लोगों आगे और उसे मार डाला।  इस घटना में  उनका भतीजा भी घायल हो गया।

इस घटना पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है। निहत्थे नागरिकों पर किए गए हमलों की एक लंबी सूची में एक और टार्गेटेट  हत्या है।

ये भी पढ़ें

 

सर्वे में दावा: पीएम मोदी सरकार की लोकप्रियता सबसे उच्च स्तर पर     

एमएमआरडीए के साथ इस कंपनी ने की 24 करोड़ रुपए की ठगी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें