27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना केस में बढ़ोत्तरी: सीएम ठाकरे की चेतावनी, मास्क पहने वरना...

कोरोना केस में बढ़ोत्तरी: सीएम ठाकरे की चेतावनी, मास्क पहने वरना…

Google News Follow
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं करेंगे तो राज्य में जल्द ही प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह में राज्य में सात प्रतिशत कोरोना वायरस के संक्रमण आंकड़े में उछाल देखा गया है। उन्होंने यह चेतावनी  कोरोना टास्क फ़ोर्स की बैठक के बाद दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि आने वाले समय में कोरोना संक्रमण में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए राज्य 15 दिनों तक इस पर नजर रखेगा। इसके बाद जो हालत बनेंगे, उसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। इसलिए ,यह माना जा रहा है कि कोरोना के केस बढ़ने पर  राज्य में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
 बैठक के बाद, सीएम ठाकरे ने कहा कि अगर लोग राज्य में प्रतिबंध नहीं चाहते तो उन्हें  कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। लोगों को मास्क लगाना होगा, कोरोना की वैक्सीन लगवानी होगी तथा जो कोरोना की गाइड लाइन है उसे फॉलो करना होगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अगर राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि होती है, तो मास्क लगाना अनिवार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों की निगरानी कर रही है। अगर राज्य में कोरोना के केस बढ़ते है, तो मास्क अनिवार्य किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें                  

राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी का नया समन 

बिश्नोई ने मुसेवाला की हत्या का गुनाह कबूला, कहा- मेरे भाई को मरवाया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें