36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाPrayagraj: माहौल बिगड़ने के लिए शिवलिंग पर रखा अंडा​

Prayagraj: माहौल बिगड़ने के लिए शिवलिंग पर रखा अंडा​

ज्ञानवापी मुद्दे पर ​सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि यह सत्य है कि ​काशी के ज्ञानवापी में​​ भगवान शिव का मंदिर था, है और रहेगा​|​ इसे फव्वारा कहना गलत है. यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे​|​ ​

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के ​कानपुर के बाद अब प्रयागराज में भी आसमाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रखने का मामला प्रकाश में आया है| मंदिर के पुजारी ने बताया कि शरारती लोगों ने शिवलिंग पर अंडा रखने के लिए मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को ​लांघकर​ मंदिर परिसर में आये| ​
​पुजारी ने बताया कि कुछ लोग प्रयागराज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं|अंडा मिलने के बाद आसपास का माहौल गरमा गया है| वही महादेव मंदिर के पुजारी ने कहा कि सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा मिला| जिसे हमने उसे हटा दिया|

बता दें कि इससे पहले ​अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली ​सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान दिया था कि अगर कोई हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है, तो ऐसे लोगों को ‘सच’ बताया जाएगा​|​​ सांसद ​प्रज्ञा ​ठाकुर की टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा से ​उनके बयान पर ​स्पष्टीकरण मांगा है​|​ ​

​भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा  ​हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इतिहास को तोड़ मड़ोकर पेश किया गया है| सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं| ​
​ज्ञानवापी मुद्दे पर ​सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि यह सत्य है कि ​काशी के ज्ञानवापी में​​ भगवान शिव का मंदिर था, है और रहेगा​|​ इसे फव्वारा कहना गलत है. यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे​|​ ​
यह भी पढ़ें-

Jharkhand: रांची हिंसा में दो की मौत, शहर में कर्फ्यू ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें