30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियापटना एयरपोर्ट: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 185 यात्री सुरक्षित

पटना एयरपोर्ट: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 185 यात्री सुरक्षित

शुक्र​ रहा कि​ इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते विमान सेवा के कर्मचारियों ने यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।​

Google News Follow
बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर एक विमान में टेक ऑफ करते समय इंजन में आग लग गई। उड़ान भरने से कुछ देर बाद ही अचानक फ्लाइट के इंजन में धुआं निकलने लगा। जिसके बाद सूचना मिलते ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी में हड़कंप मच गया।​ इसके बाद तुरंत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गयी|  ​

​बतादें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब 11 के बाद पटना से  दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी। अचानक फ्लाइट के इंजन से धुआं निकलने लगा, यह देखते ही आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया।​ जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।

​अचानक विमान के एक पंखे से आग का लपटें निकल रही थी​, जिसके कारण लोगों में अफरा-तफ़री मच गयी|​​ तत्काल​​ पुलिस ने हादसे की सूचना पटना पुलिस को दी। एयरपोर्ट और फायर विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत विमान को वापस लाया गया और इमरजेंसी लैंड कराया।
​शुक्र​ रहा कि​ इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते विमान सेवा के कर्मचारियों ने यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।​ विमान में लगी आग की घटना की​ जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस वजह से इंजन में आग लगी है।
यह भी पढ़ें-

​साइबर​ क्राइम:​ ​युवती​ ​से ​लूटे डेढ़​​ लाख ​रूपये ​​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें