28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश, कुल 140 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश, कुल 140 लोगों की मौत 

Google News Follow
महाराष्ट्र गुजरात मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश की कीमत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के बाद गुजरात को चुकाना पड़ रहा है। यहां अब तक 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि गुजरात यह संख्या 60 तक पहुंच गई है। दोनों राज्यों में कुल मिलकर 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी बारिश जारी है।

इन राज्यों के निचले इलाकों में भारी पानी जमा हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी जमा हो गया है तो नदियां उफान पर है।कई इलाकों में पानी भी घुसने की खबर है।

इधर, महाराष्ट्र के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। जिसकी वजह से लोगों को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। कई इलाको में पानी जमा हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने  पालघर, नासिक पुणे समेत चार जिलों में 11 जुलाई से 14 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रत्नागिरी,गडचिरोली और कोल्हापुर में 12 जुलाई को रेड अलर्ट  जारी किया गया है. जबकि रायगढ़ में 13 तारीख को रेड अलर्ट जारी है। मुंबई की बात करें तो यहां तीन दिन ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है। यहां 14 तारीख तक भारी बारिश के आसार है। वहीं अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी पर भोपाल में भारी बारिश नहीं हो रही है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश का असर देखा जा रहा है। यहां के कई इलाकों भारी पानी भर गया है।
ये भी पढ़ें

 

​प्रत्येक वर्ष ​बाढ़ से​ टूटने वाले गांवों के लिए स्थायी व्यवस्था करें​ – मुख्यमंत्री ​

अपने सांसदों के सामने झुकने को मजबूर हुए उद्धव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें