26 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत, 9 घायल,...

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य किया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया| कुल 14 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है|

Google News Follow

Related

दिल्ली के अलीपुर में गोदाम एक दीवार ढहने से कम से शुक्रवार को 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसा स्थल से मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस ने बताया कि कुल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार यहां 5 हजार गज के एक प्लाट में गोदाम निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी गोदाम की निर्माणाधीन दीवार ढहने से इसमें कई लोग दब गए। फायर विभाग को दोपहर में इस संबंध की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य किया जारी रखा। साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 14 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि को मलबे से नौ लोगों को जीवित निकाला गया है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान: कन्हैयालाल जैसा तेरा भी हश्र करेंगे, मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें