27.5 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करेंगे कांग्रेस-एनसीपी के विधायक

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करेंगे कांग्रेस-एनसीपी के विधायक

राष्ट्रपति चुनाव में भी होगा क्रास वोटिंग

Google News Follow

Related

विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस विधायको के क्रास वोटिंग के बाद अब राष्ट्रपति चुनाव में भी कांग्रेस एनसीपी विधायको के क्रास वोटिंग की संभावना है। भाजपा विधायक आशीष शेलर ने यह दावा किया है। आज सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले का रहे हैं। शेलार ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। पार्टी के आदेश को दरकिनार कर कांग्रेस एनसीपी के विधायक मुर्मू का समर्थन करेंगे। महा विकास आघाड़ी में शामिल शिवसेना पहले ही मुर्मू के समर्थन का एलान कर चुकी है।

वोट खराब होने की चिंता: महाराष्ट्र भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी ने अपने प्रत्येक सांसद और विधायक को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से जुड़े नियम-कायदे समझाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं, ताकि उनके मत किसी भी कमी या चूक के कारण अमान्य न हों। भाजपा ने अपने विधायकों और सांसदों के लिए ‘मॉक वोटिंग सत्र’ भी आयोजित किए हैं।भाजपा नेता ने कहा, “2017 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर पड़े कुल मतों में से 77 अमान्य घोषित कर दिए गए थे। हमें नहीं पता कि अमान्य मतों में से कितने महाराष्ट्र के थे, लेकिन हम इस बार ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें 

संजय राउत है सिजोफ्रेनिया से पीड़ित – शिवतारे 

​अजित पवार ​को​ जबर्दस्त झटका,​ ​941 करोड़ के कार्यों पर लगा रोक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,278फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें