28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामाशिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी नेता और मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी नेता और मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के वाणिज्य और उद्योग विभाग मंत्री पार्थ चटर्जी को सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती घोटाले के  मामले में शनिवार को सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी 24 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद की गई। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी हिरासत में लिया है। अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रूपये कैश मिले हैं। इतना ही नहीं यहां से 20 मोबाइल भी बरामद किया गया।

गौरतलब है कि  वाणिज्य और उद्योग विभाग के वर्तमान मंत्री पार्थ चटर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल महासचिव हैं। पार्थ चटर्जी के पास संसदीय कार्य मंत्रालय का विभाग भी है। 2014 से 2021 तक चटर्जी ममता बनर्जी की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री थे।
शुक्रवार को पार्थ चटर्जी और एक अन्य मंत्री सहित दर्जन भर लोगों के घरों पर सुबह ईडी ने कार्रवाई की। ईडी की टीम सुबह चटर्जी के आवास पहुंची और  उनसे एसएससी  घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की। ईडी की यह कार्रवाई कोलकाता हाई कोर्ट की एक पीठ द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इन सरकारी स्कूलों को सरकार द्वारा मदद दी जाती है। जबकि ईडी ने इस भर्ती प्रक्रिया में हुई  भर्ती में धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें 

​श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में दिनेश गुणवर्धने​ ने संभाला पदभार ​

सलमान खान पुलिस आयुक्त से मिले, हथियार के लिए मांगा लाइसेंस    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें