31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए 4 दिन बंद रहेगा लखनऊ-अयोध्या हाईवे

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए 4 दिन बंद रहेगा लखनऊ-अयोध्या हाईवे

फोर लेन लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे की दो लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होंगी जबकि अन्य दो लेन आवश्यक सेवाओं के लिए चालू रहेंगी।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश में सावन के पवित्र माह में कांवड़ियों उमड़ती भीड़ को देखते हुए उनके मार्ग को सुचारु रूप से व्यवस्थित रखने के लिए यूपी प्रशासन की ओर से लखनऊ-अयोध्या हाइवे को 4 दिन के लिए बंद करने के का फैसला लिया गया है| इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है|
लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था को जारी रखने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर लोग अयोध्या जा सकते हैं। कांवड़ यात्रा दरअसल श्रावण मास के दौरान 23-26 जुलाई को अयोध्या पहुंचने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार से चार दिन के लिए भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। फोर लेन लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे की दो लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होंगी जबकि अन्य दो लेन आवश्यक सेवाओं के लिए चालू रहेंगी।
गौरतलब है कि सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, बस्ती और आजमगढ़ के लाखों कांवड़िये ‘कृष्ण पक्ष’ और ‘श्रवण शिवरात्रि’ की ‘त्रयोदशी’ पर सरयू नदी से पानी लेने अयोध्या आते हैं। कांवड़ कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान, भक्त गंगा से जल लेकर ज्यादातर पैदल यात्रा करते हैं और इसे अपने इलाकों या ऐतिहासिक स्थानों में स्थित शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। जलाभिषेक का मुख्य अवसर 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: बड़े पैमाने पर नकली नोटों का भंडाभोड़, 6 गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें