28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीति15 अगस्त के पहले हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार

15 अगस्त के पहले हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार

 सीएम की तबियत खराब होने से और लटका विस्तार

Google News Follow

एकनाथ शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार रविवार तक भी नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री शिंदे की तबीयत खराब होने के कारण इसमें और देरी हो सकती है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण गुरुवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। शिंदे के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिन अधिक व्यस्त रहने के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने एक दिन आराम करने का फैसला किया है।

इस बीच शिंदे गुट के प्रवक्ता दिपक केसरकर ने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के कारण विस्तार नहीं अटका है। केसरकर ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार को लेकर राज्य में सभी को आतुरता है। इसलिए एक-एक दिन बड़ा लगता है। केसरकर ने कहा कि मैं केवल प्रवक्ता हूं। मुझे बताया गया था कि चार दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इसलिए मैंने कहा था कि रविवार तक मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुझे नहीं लगता है कि एक-दो दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा।

15 अगस्त के पहले कभी भी:जबकि चंद्रपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मुझे मालूम नहीं कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा। लेकिन शिंदे सरकार को मंत्रिमंडल विस्तार 15 अगस्त से पहले करना ही पड़ेगा। क्योंकि इस बार 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष का झंडारोहण होगा। इसलिए मुझे विश्वास है कि 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री की तबीयत हुई खराब:गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब हो गई है। इस कारण मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में आयोजित दो बैठकों को रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास नंदनवन में डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने उन्हें सख्ती से आराम करने की सलाह दी है। शिवसेना के शिंदे गुट के मुख्य प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बीते कई दिनों से नाशिक, औरंगाबाद और पुणे के दौरे पर थे। वह देर रात तीन से चार बजे तक काम करते हैं। वह पिछले आठ दिनों से केवल हर दिन एक से दो घंटा सो पा रहे थे। इस वजह से उन्हें थकावट महसूस हो रही है। इस कारण डॉक्टरों ने उन्हें एक दो दिन तक आराम करने की सलाह दी है। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी बैठकों को रद्द करके अचानक दिल्ली निकल गए। केसरकर ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है कि फडणवीस दिल्ली क्यों गए हैं लेकिन जिस तरीके से उनका दिल्ली दौरा हो रहा है। उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वर्षा बंगले में लगा शिंदे का नाम पट्टिका: राज्य में नई सरकार बनने के एक महीने के बाद मुख्यमंत्री के अधिकारिक सरकारी आवास वर्षा बंगले पर एकनाथ शिंदे का नेम प्लेट लगाया गया है। इससे समझा जा रहा है कि शिंदे जल्द ही मुख्यमंत्री आवास वर्षा में रहने के लिए आ सकते हैं। मुख्यमंत्री फिलहाल नंदनवन बंगले में रहते हैं। उन्हें नंदनवन बंगला महाविकास आघाड़ी सरकार में नगर विकास मंत्री के नाते आवंटित हुआ था। इसके पहले शिवसेना के विधायकों की बगावत के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी बंगला वर्षा छोड़ दिया था। 

ये भी पढ़ें 

अपराध शाखा की छापामारी,सरकारी लिपिक ने पी जहर

कोर्ट से संजय राउत को राहत नहीं, भेजा 8 अगस्त तक ईडी​ हिरासत में​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें