26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाBJP नेता का दावा: इस्लामीकरण की ओर बढ़ा देश, झारखंड दिखा रहा...

BJP नेता का दावा: इस्लामीकरण की ओर बढ़ा देश, झारखंड दिखा रहा रास्ता  

झारखंड के 1800 से ज्यादा स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी

Google News Follow

लोकसभा में बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झारखंड के 1800 से ज्यादा स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश  इस्लामीकरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच एनआईए से करने की मांग की।

बीजेपी नेता ने लोकसभा में शून्यकाल में झारखंड के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को होने वाली छुट्टी का मुद्दा उठाया। उन्होंने  मांग की इस मामले की जांच एनआईए द्वारा की जानी चाहिए। इससे इस घटना को अंजाम देने वालों में इसका कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि  इस कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी सांसद ने इसके लिए बंग्लादेश को  जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश झारखंड के निकट है, इसलिए  ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द रोका जाना चाहिए ,नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कुछ जिलों में जनसंख्या संतुलन  लगातार इजाफा हो रहा है। यह एक तरह से झारखंड इस्लामीकरण की ओर बढ़ रहा है। बीजेपी सांसद दुबे ने कहा कि 1800 स्कूलों के नाम के आगे उर्दू लगाया गया है। जो सरकारी नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में रविवार के दिन छुट्टी नहीं दी जाती है, बल्कि शुक्रवार को अवकाश होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश इस्लामीकरण की और बढ़ रहा है जिसका रास्ता झारखंड दिखा रहा है। इसकी जांच एनआईए के द्वारा की जानी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें 

कॉमनवेल्थ गेम: सुधीर का ऐतिहासिक जीत का प्रदर्शन, PM ने दी बधाई

PM मोदी और ममता बनर्जी के मुलाक़ात के क्या हैं मायने, विपक्ष में हलचल तेज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें