27 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमराजनीतिशिंदे-फडणवीस सरकार का विस्तार आज

शिंदे-फडणवीस सरकार का विस्तार आज

सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

Google News Follow

आखिरकार महाराष्ट्र की शिंदे फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का मुहूर्त निकल आया है। मंगलवार, 9 अगस्त को सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार करीब 18 विधायक मंत्री बनाए जायेंगे।

सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुख्यमंत्री के सरकार बंगले नंदनवन पर बैठक हुई। इसके पहले अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद बीते 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री व देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी पर मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर विपक्ष लगातार ‘दो लोगों’ की सरकार को निशाना बना रहा था। आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार क मुहुर्त निकल आया है। राजभवन के सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह 11 बजे राजभवन के दरबार हाल में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को नांदेड में कहा कि मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों का अभी नाम फाईनल नहीं हुआ है। आज रात अथला कल सुबह तक नाम तय कर लिए जाएंगे।

ये बनेंगे मंत्री: सूत्रों के अनुसार भाजपा की तरफ से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकात पाटील, गिरीष महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण पाटील, प्रविण दरेकर व भाजपा का साथ दे रहे निर्दलीय विधायक रवि राणा मंत्री बन सकते हैं। जबकि शिंदे गुट से दिपक केसरकर, गुलाबराव पाटील, उदय सामंत, दादाजी भूसे, शंभूराज देसाई, संजय शिरसाट के मंत्री बनने की संभावना है।

17 अगस्त से विधानमंडल सत्र!: मंत्रिमंडल विस्तार का मुहूर्त निकलते ही विधानमंडल के मानसून सत्र का रास्ता भी साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच विधानमंडल का मानसून सत्र आयोजित किया जा सकता है। हालांकि सोमवार को विधानमंडल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव सुभाष नलावडे द्वारा जारी पत्र के अनुसार विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 10 अगस्त से मुंबई में प्रस्तावित है।

9 अगस्त को अवकाश होने के बावजूद विधानमंडल के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को ड्यूटी पर हाजिर रहने को कहा गया है। 9 से 18 अगस्त के दौरान छुट्टी पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस बीच मंगलवार को होने वाले विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक टाल दी गई है। समझा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित जवाब की तैयारी के लिए मंत्रियों की नियुक्ति के कुछ दिनों बाद अधिवेशन बुलाने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें 

‘हम तो डूबेंगे सनम’​ की तर्ज पर एकनाथ खडसे ​का राज्य सरकार पर हमला

मन मुताबिक़ फैसले नहीं आने पर सुको पर बरसे सिब्बल, कहा-यहां भी उम्मीद नहीं

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें