34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम-2022: भारत ने जीते 3 गोल्ड मेडल, हॉकी में सिल्वर से...

कॉमनवेल्थ गेम-2022: भारत ने जीते 3 गोल्ड मेडल, हॉकी में सिल्वर से संतोष

कॉमनवेल्थ गेम-2022 में भारत ने अब तक कुल २२ स्वर्ण, १६ सिल्वर और २३ कांस्य पदक प्राप्त किये हैं।

Google News Follow
इग्लैंड के बर्घिंगम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम-2022 के 11वें दिन यानि सोमवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल जीते हैं| पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया| इसी के साथ १९वां पदक भारत के नाम किया| वहीं 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल में मलेशिया के जेई यंग को 19-21, 21-9, 21-16 से जीतकर भारत को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद युगल पुरुष में भारत के सात्विक साइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंग्लैंड के सीन वेंडी और वेन लेन की जोड़ी को 21-15 और 21-13 से हरा कर फाइनल मुकाबला जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
टेबल टेनिस में एकल पुरुष प्रतियोगिता में भारत के सथियाना ने इंग्लैंड के खिलाड़ी को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। एकल टेबल टेनिस में 40 वर्षीय शरथ कमल ने लियाम पिचफोर्ड को 4-1 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम-2022 के खेलों को कुल मिलाकर यह शरथ का सातवाँ स्वर्ण पदक है।
भारतीय हॉकी टीम तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जीत नहीं सकी। टीम इंडिया को 2010 और 2014 के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने हराया था। इस बार टीम इंडिया के पास मौका था परंतु शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 से हार गई और स्वर्ण पदक पाने का मौका भारत ने खो दिया। फिलहाल भारत को रजत पदक से ही संतोष करना होगा। इसी तरह से हॉकी फाइनल में हार के साथ भारत का अभियान समाप्त हो गया। और भारत ने अब तक कुल 22 स्वर्ण, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक प्राप्त किये हैं।

यह भी पढ़ें-

महंगाई है बहाना हिंदुत्व है निशाना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें