29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसितंबर में हो सकता है शिंदे सरकार का अगला विस्तार

सितंबर में हो सकता है शिंदे सरकार का अगला विस्तार

Google News Follow

चालीस दिनों बाद शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विस्तार के दूसरे चरण को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। मंगलवार को नए मंत्रियों के शपथ के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के अलावा उन्हें समर्थक दे रहे निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार विधायकों को आश्वासन दिया गया है कि मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार सितंबर माह में होगा।

नए विस्तार में महिला मंत्री को शामिल करने के लिए दो विधायक वाले दल प्रहार के प्रमुख बच्चू कडू सहित कुछ निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। मंगलवार के विस्तार में केवल कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, अब अगले विस्तार में कुछ राज्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सहित कुल 43 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को मिला कर शिंदे मंत्रिमंडल में कुल 20 मंत्री हैं। अभी 23 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। उद्धव ठाकरे सरकार में मुख्यमंत्री सहित 33 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री थे।

ये भी पढ़ें 

चंद्रकांत पाटिल का परिवार बेचता था चाय, दूसरी बार मंत्री बने

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें