29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिउद्धव को एक और झटका देंगे CM शिंदे, दादर में बनेगा शिवसेना...

उद्धव को एक और झटका देंगे CM शिंदे, दादर में बनेगा शिवसेना भवन 

अभी कार्यालय का नाम तय  नहीं    

Google News Follow

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को एक और झटका देने के मूड में है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि CM शिंदे मुंबई के दादर में एक शिवसेना भवन खोलने का प्लान बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही सीएम शिंदे इस संबंध में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पहले कहा जा रहा था कि शिवसेना भवन पर ही शिंदे गुट दावा करेगा। लेकिन अब खबरों में कहा जा रहा है कि शिंदे गुट दादर में एक और शिवसेना भवन खोलने की तैयारी कर रहा है।

इस संबंध में शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर का कहना है कि,राज्य के मुखिया का कहना है कि उनसे मिलने कई लोग आ रहे हैं। इसके लिए उनकी समस्याओं को सुनने के लिए एक विशाल कार्यालय की जरूरत है। मुख्यमंत्री शिंदे का मानना है कि हजारों की संख्या में बाहर से आने वाले नागरिकों के लिए मुंबई के बीच में एक बड़ा ऑफिस होना चाहिए। हालांकि, अभी इसके नाम पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री शिंदे ही  कोई निर्णय लेंगे। अभी शिवसेना के कार्यालयों का नाम शिवसेना भवन, शिवसेना शाखा आदि नाम से जाने जाते हैं, लेकिन शिंदे गुट की तरफ से बनाये जाने वाले भवन का क्या नाम होगा यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।

मुंबई के दादर में शिवसेना ऑफिस बनाये जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा कि दादर मुंबई के बीच बीच स्थित है और बाला साहेब ठाकरे की समाधि भी यहीं है। शिवजी पार्क भी दादर से जुड़ा है। इसके अलावा शिवसेना की पुरानी कई यादें दादर से जुडी हुई हैं। इसलिए शिंदे गुट चाहता है कि शिवसेना कार्यालय को दादर में ही बनाया जाए।

ये भी पढ़ें

जल्द शुरू होगा मेट्रो-3 का ट्रायल    

‘मिनी विधानसभा’ चुनाव जीतने भाजपा ने उतारेगी केंद्रीय नेताओं की फौज  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें