27 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटखंडाला घाट में रेलवे ​ट्रैक पर भूस्खलन, कई ट्रेने हुई बिलंब  ...

खंडाला घाट में रेलवे ​ट्रैक पर भूस्खलन, कई ट्रेने हुई बिलंब   ​

​इस ​घटना के कारण लंबी दूरी की नौ से दस ट्रेनें देरी से चलीं। इसमें विशाखापत्तनम-कुर्ला, हैदराबाद-मुंबई, गडग-मुंबई, पांडिचेरी-मुंबई, सोलापुर-मुंबई, कोल्हापुर-मुंबई, दादर-शिरडी, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-चेन्नई आदि शामिल थे।

Google News Follow

Related

मुंबई रेलवे के खंडाला घाट पर नागनाथ और पलासदरी के बीच ​भूस्खलन होने की घटना प्रकाश में आयी है​। इससे रेल यातायात ​कुछ समय के लिए ​बाधित हो गया। सुबह करीब 10 बजे के ​आसपास​​ गिरे पहाड़ के हिस्से को​ हटाने के बाद​ रेल यातायात सुचारू रूप से​ दोबारा चालू किया गया​।

​पुणे-मुंबई रेलवे के खंडाला-लोनावाला घाट खंड में हर साल मानसून के दौरान भूस्खलन होता है। इससे यातायात प्रभावित होता है। बोरघाट में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए ​​एहतियाती कदम उठाए गए हैं। हालांकि इस भूस्खलन की घटनाओं को काफी हद तक रोका गया है, लेकिन शुक्रवार की घटना से यह स्पष्ट है कि यह समस्या अन्य क्षेत्रों में भी है। ​

नागनाथ और पलासदरी के बीच खंडाला घाट में शुक्रवार तड़के एक पहाड़​ का हिस्सा गिर पड़ा| इसलिए पुणे से मुंबई जाने वाली ट्रेनों को खंडाला, लोनावला रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया|​​ मुंबई से पुणे आने वाली ट्रेनों को कर्जत रेलवे स्टेशन पर रोका गया|​​

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी​ सहित सभी ​व्यवस्था मौके ​​पर पहुंच गई|​​ युद्धस्तर​ पर ट्रेन पर गिरे पहाड़​ के हिस्से को हटाने का कार्य शुरू किया गया| पहाड़​ में दरार​ पड़ने से पुणे से मुंबई जाने वाला रेल यातायात कुछ देर के लिए रुक​ दिया गयापहाड़​ के टुकड़े को​ हटाने के काम के दौरान कुछ ट्रेनों को सेंट्रल रूट से आगे भेजा गया|​​ सुबह करीब 10​​ बजे रेलवे लाइन पर ​गिरे पहाड़ के एक हिस्से​ को पूरी तरह से हटा दिया गया, जिसके बाद रेल यातायात सुचारू हो गया।

​इस ​घटना के कारण लंबी दूरी की नौ से दस ट्रेनें देरी से चलीं। इसमें विशाखापत्तनम-कुर्ला, हैदराबाद-मुंबई, गडग-मुंबई, पांडिचेरी-मुंबई, सोलापुर-मुंबई, कोल्हापुर-मुंबई, दादर-शिरडी, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-चेन्नई आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें-

नूपुर शर्मा को मारने आए दो ​​आतंकियों​ को ​​एटीएस ने किया गिरफ्तार ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें