29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिनितीश सरकार में फिर जंगलराज की वापसी, परिवारवाद चरम पर

नितीश सरकार में फिर जंगलराज की वापसी, परिवारवाद चरम पर

उपमुख्यमंत्री की बैठक में करीबी तो तेज प्रताप की बैठक में जीजा का बोलबाला

Google News Follow

बिहार में जहां एक बार फिर जंगलराज लौट आया है तो भाई भतीजावाद की अमरबेल फिर लहलहाने लगी है। गुरुवार को पटना में एक सेना के जवान को बदमाशों ने गोली मार दी। जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बैठक में उनके करीबी शामिल हुए जिससे विवाद हो गया। इतना ही नहीं, तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप प्रताप यादव के भी बैठक में उनके जीजा शामिल हुए। बता दें कि दोनों भाइयों की बैठक में शामिल होने वाले लोग किसी भी सरकारी पद पर नहीं हैं। 

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की स्वास्थ्य की बैठक में उनके करीबी संजय यादव शामिल हुए। जिनके पास कोई सरकारी पद नहीं है। बावजूद इसके उपमुख्यमंत्री की बैठक में उपस्थित थे। मालूम हो कि सरकारी विभाग की बैठक सरकारी अधिकारियों के अलावा किसी अन्य को शामिल होने की अनुमति नहीं है। लेकिन, बिहार में जंगलराज हैं यहां नियम कानून की ऐसे ही धज्जियां उड़ाई जाती रही हैं।  

वहीं, उपमुख्यमंत्री के छोटे बड़े भाई तेज प्रताप यादव की बैठक में उनके जीजा शैलेश कुमार सिंह यादव बैठक में शामिल हुए। वे भी किसी सरकारी पद पर नहीं हैं। तेज प्रताप यादव वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था संजय यादव उनके सुरक्षा गार्डों के मोबाइल बंद कर दिए और जान से मारने की धमकी दिए थे। संजय यादव तेजस्वी यादव के करीबी हैं।         

वहीं, मारे गए सेना के जवान का नाम बबलू कुमार है। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। वे छुट्टी पर आये थे। जिन्हे गुरूवार को बदमाशों ने गोली मार दी। 

ये भी पढ़ें 

अवैध शराब कारखाने पर फर्जी छापा मारने के मामले में इंस्पेक्टर निलंबित

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें