29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामामुंबई एयरपोर्ट से पांच करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी महिला ​गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट से पांच करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी महिला ​गिरफ्तार

इस विदेशी महिला के पास से 500 ग्राम कोकीन बरामद की गई है​|​​ इतना ही नहीं डीआरआई की मुंबई टीम ने सोने की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है।

Google News Follow
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक विदेशी महिला को 5 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ ​एक ​गिरफ्तार किया गया है​|​​ इस विदेशी महिला के पास से 500 ग्राम कोकीन बरामद की गई है​|​​ इतना ही नहीं डीआरआई की मुंबई टीम ने सोने की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है।

आरोपी महिला इथियोपिया के अदीस अबाबा से इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई आई थी। सीमा शुल्क अधिकारियों को उसके पर्स में ड्रग्स छिपा हुआ मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम कोकीन बरामद हुई। घटना की सूचना तुरंत इथियोपियाई दूतावास को दी गई।

डीआरआई की मुंबई टीम ने सोने की तस्करी करते पांच आरोपियों को पकड़ा है। बुधवार, 17 अगस्त को सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से 2 करोड़ रुपये मूल्य का साढ़े चार किलो सोना जब्त किया​|​सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार,17 अगस्त को तीन अलग-अलग मामलों में से एक में,कालीकट-मुंबई उड़ान के शौचालयों और सीटों में छिपे सोने की तस्करी करते हुए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। ये तीनों यात्री शारजाह से मुंबई आए थे।

​यह भी पढ़ें-​

​बांदीपोरा ​से​​ एक आतंकवादी ​गिरफ्तार​, भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें