31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिएकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को देंगे एक और दर्द: दशहरा रैली पर...

एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को देंगे एक और दर्द: दशहरा रैली पर बढ़ी रार

एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को देंगे एक और दर्द: दशहरा रैली पर बढ़ी रार

Google News Follow

एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे को एक और चोट देने की तैयारी में हैं। दादर शिवाजी पार्क में दशहरा के मौके पर होने वाले आयोजन को लेकर खींचातान शुरू हो गई है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे की सेना को एक और झटका दे सकते हैं। उद्धव ठाकरे की सेना ने दादर के शिवाजी पार्क में रैली के लिए अर्जी दी है लेकिन मुंबई नगर निगम अभी इस पर कोई स्पष्ट नहीं किया है। जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि आने वाले दिनों इस पर दोनों गुटों में जोरदार रस्साकशी हो सकती है।

गौरतलब है कि शिवसेना वर्षो से दादर के शिवाजी पार्क में दशहरा के अवसर पर रैली आयोजित करती आई। इस रैली में शिवसेना के कार्यकर्ता दूर दूर से पहुँचते हैं। शिवसेना की यह रैली बहुत ही चर्चित है। इस साल इसका आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाएगा। लेकिन, इस रैली को लेकर खींचातान शुरू हो गई है आखिर इस रैली को कौन आयोजित करेगा। क्योंकि शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद से शिवसेना दो गुटों में बंट गई है। जिसमें एक गुट उद्धव ठाकरे का जबकि दूसरा एकनाथ शिंदे का है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है। वर्तमान में उद्धव ठाकरे की सेना और शिंदे गुट में इस रैली को कई सवाल पैदा हो रहे हैं।

इस संबंध में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मुंबई नगर निगम में दादर के शिवाजी पार्क में रैली के लिए आवेदन किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि निगम ने इस रैली करने की अनुमति नहीं दिया है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस रैली को लेकर शिंदे गुट भी दिलचस्पी दिखा रहा है। बता दें कि शिवसेना के चालीस विधायकों ने यह आरोप लगाते हुए असम के गुवाहाटी चले गए कि बाला साहेब की शिवसेना अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। इतना ही नहीं उनका कहना था कि अगर उद्धव ठाकरे कांग्रेस और एनसीपी से नाता तोडक़र बीजेपी के साथ सरकार बनाते है तो बुन्हे कोई आपत्ति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें