30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमधर्म संस्कृतिकौन करेगा शिवसेना की दशहरा रैली को संबोधित ?

कौन करेगा शिवसेना की दशहरा रैली को संबोधित ?

एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से दादर के शिवाजी पार्क में होने वाली शिवसेना की परम्परागत दशहरा रैली को हाईजैक करने की खबरें हैं। शिंदे गुट शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित कर अपने आपको वास्तविक शिवसेना साबित करना चाहते हैं।

Google News Follow

शिंदे गुट कब्जे की फिराक में

शिवसेना की प्रसिद्ध दशहरा रैली पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकार पर कब्जा जमाने के बाद अब शिवसेना की बागी गुट शिंदे समूह खुद को असली शिवसेना बताते हुए पार्टी की पारंपरिक दशहरा रैली को हाईजैक करने की योजना बना रहा है। अभी तक शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना को परमिशन नहीं मिली है।

एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से दादर के शिवाजी पार्क में होने वाली शिवसेना की परम्परागत दशहरा रैली को हाईजैक करने की खबरें हैं। शिंदे गुट शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित कर अपने आपको वास्तविक शिवसेना साबित करना चाहते हैं।साथ ही मुंबई मनपा चुनाव की रणभेरी भी फूंकना चाहते हैं। दही-हंडी के वक्त भाजपा ने शिवसेना से वर्ली का जांबोरी मैदान झटक लिया था।

दशहरा मेले के दौरान अब यही दोहराए जाने की संभावना है। आगामी 5 अक्टूबर को दशहरा है। इस मौके पर शिवाजी पार्क में दशहरा मेले को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के बीच रस्साकशी शुरू है। सूत्रों ने बताया कि ठाकरे ने दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क मैदान उपलब्ध कराने के लिए मुंबई महापालिका में आवेदन किया है। वहीं शिंदे गुट के शिवाजी पार्क में रैली आयोजित करने की सक्रियता को देखते हुए बड़ा सवाल खड़ा हो गया है|

शिवाजी पार्क किसे मिलेगा?

सूत्रों के अनुसार शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने के लिए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल से भी बातचीत कर दशहरा मेले के लिए शिवाजी पार्क मैदान देने का अनुरोध किया है। हालांकि मनपा की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसके कई राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में एकनाथ शिंदे गुट पर्दे के पीछे से सक्रिय है।

शिवसेना की है दशहरा रैली:आदित्य ठाकरे

शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि दशहरा मेला शिवसेना का है और शिवसेना का ही रहेगा। जनता भी यह देख रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दशहरा मेले की अनुमति लेने के हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आप सभी को जानकारी है कि जो गद्दार सरकार आई है, वह दमनकारी है।

मुंबई मनपा में भी बदले की सरकार बन गई है, उसने अनुमति नहीं दी है। शिवतीर्थ पर शिवसेना का दशहरा मेला होता आया है, यह जनता ने भी देखा है। इस खोके सरकार के पीछे कौन है? यह बात अब सामने आने लगी है। दशहरा रैली हाइजैक करने के सवाल पर नागपुर में उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के नेता हैं, इस वजह से उनकी पार्टी में क्या निर्णय लिया है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है? वे दशहरा रैली करेंगे या नहीं? इसकी भी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
 
उद्धव ठाकरे दशहरा रैली करेंगे या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के रूप में मैं इतना ही कह सकता हूं कि दशहरा मेले को लेकर जो नियम में होगा, वह किया जाएगा।​
 
यह भी पढ़ें-

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई’ ऑस्कर की रेस में

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें