27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमबिजनेसरिलायंस जियो की दीवाली पर 5G सेवाएं शुरू करने की घोषणा

रिलायंस जियो की दीवाली पर 5G सेवाएं शुरू करने की घोषणा

मुकेश अंबानी का ऐलान स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क

Google News Follow

 

रिलायंस कंपनी की 45 वीं वार्षिक आमसभा की बैठक हुई जिसमें कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने 5 जी सर्विस को लेकर कई बड़े ऐलान किए। आमसभा की बैठक में उन्होंने दिवाली तक जियो 5 जी सर्विस लांच करने के लिए कहा है। दिवाली 2022 तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के मेट्रो शहरों में सर्विस लॉन्च की जाएगी। दिसंबर 2023 तक  पूरे भारत को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा। 

जियो 5 जी दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत नेटवर्क होगा। जियो का 5 जी नेटवर्क 4 जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैन्ड-अलोन होगा। स्टैन्ड अलोन 5 जी के साथ, बड़े पैमाने पर मशीन-टू– मशीन कम्यूनिकेशन, वायस, एज कम्यूनिकेशन और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसी नई और शक्तिशाली सेवाएं प्रदान कर सकता है।  

 5 जी नेटवर्क लाने के लिए जियो ने पूरे देश में कुल 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। जियो ने स्वदेशी रूप से एंड टू एंड 5 जी स्टैक विकसित किया है। 5 जी नेटवर्क के आने से चौथी औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा मिलेगा। यह नेटवर्क हर जगह, चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सबसे किफायती दस्तावेजों से जोड़ेगा।   

मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को कहा कि मुझे हमारी व्यक्तिगत बातचीत खूब याद आती है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है अगले साल एक हाइब्रिड मोड पर मिलेंगे, जो कि भौतिक और डिजिटल दोनों तरीकों का एक मिलान होगा। रिलायंस कंपनी दुनिया की कुछ गिनी– चुनी कंपनियों में से एक है जो अपनी आमसभा को दूर बैठे लोगों को स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण करती है। इन सभी बैठकों का आधिकारिक तौर से जियोमीट प्रसारण भी किया गया।  

ये भी देखें 

डॉ. अनंत श्रीमाली बहुत याद आये,खूब याद आये

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें