29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमबिजनेसनरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO

नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO

Google News Follow

गूगल, ट्विटर जैसे कई बड़ी कंपनियों ने एक भारतीय को अपना सीईओ चुना हैं। अब एक बार और अंतरराष्ट्रीय कंपनी स्टारबक्स ने भी एक भारतीय को सीईओ पद के लिए चुना है। भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफी कंपनी स्टारबक्स का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। अभी वह ब्रिटेन की स्वास्थ्य एवं पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं।

स्टारबक्स ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे। नरसिम्हन सितंबर 2019 में रेकिट कंपनी में शामिल हुए थे। वे 1999 में कंपनी के गठन के बाद से रेकिट में सीईओ का पद ग्रहण करने वाले पहले बाहरी उम्मीदवार थे। उन्होंने कोरोना महामारी से कंपनी का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्‍व में कंपनी ने नई बुलंदियों को छुआ। कंपनी के स्वास्थ्य और स्वच्छता उत्पादों की बिक्री में भारी इजाफा हुआ।

उनके योगदान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को जैसे ही लक्ष्‍मण के रेकिट छोड़ने की खबर सामने आई तो रेकिट के शेयर 4 फीसदी गिर गए। इससे पहले नरसिम्हन पेप्सिको में सीईओ, ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर समेत कई रोल निभाया है। लक्ष्मण अप्रैल 2023 तक स्टारबक्स के सीईओ हावर्ड शुल्त्स के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके बाद ही लक्ष्मण अपना सीईओ रोल अपनाएंगे और कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे। हावर्ड शुल्त्स ने कहा कि लक्ष्मण कंपनी को लीड करने के लिए बेहतर हैं।  

ये भी देखें 

 

पीएम मोदी को निःसंदेह पसंद करता हूँ: दीपक पारेख

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें