27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाअमरावती फार्मासिस्ट हत्याकांड: आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम 

अमरावती फार्मासिस्ट हत्याकांड: आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम 

Google News Follow
एनआईए ने उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी पर रखा इनाम की जानकारी देने शहीम अहमद फिरोज अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। एक अधिकारी ने
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में वांछित आरोपी शहीम अहमद फिरोज अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अहमद महाराष्ट्र के अमरावती शहर की जाकिर कॉलोनी का रहने वाला है।

वह दो महीने पहले मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है। अधिकारी ने सोमवार को कहा, “अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर एनआईए ने दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।” कोल्हे की हत्या के मामले में जांच एजेंसी अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट साझा करने के बाद कोल्हे की 21 जून को अमरावती में हत्या कर दी गई थी।

एनआईए ने दो जुलाई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 153-ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना) और 153-बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ पूर्वाग्रही दावे) के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें 

 

बंगाल में बवाल, सड़क पर कोहराम

​हिंदू धर्म पर सांसद ए राजा का विवादित बयान​, भाजपा हुई आक्रामक ​​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें