29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियामंदिर के झंडे को हटाने और जलाने पर भारत का कड़ा एतराज,वीडियो...

मंदिर के झंडे को हटाने और जलाने पर भारत का कड़ा एतराज,वीडियो वायरल 

इंग्लैंड के लेस्टर शहर में हिन्दू मुस्लिम में तनाव  

Google News Follow

इंग्लैंड के लेस्टर शहर में हिन्दू मुस्लिम विवाद पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस मामले में प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। बताया जा रहा है कि लेस्टर शहर में एक मंदिर के झंडे को हटाने के बाद जलाया गया इसकी वजह से तनाव पैदा हो गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि,हमे इस घटना की जानकारी है। इससे जुड़ा वीडियो भी हमारे सामने आया है। जिसमें, शहर के मेल्टॉन रोड पर स्थित एक मंदिर की इमारत पर लगे भगवा झंडे को नीचे गिराते हुए नजर आ रहा है। इस केस की हमारी टीम जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गए महीने में एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों देशों के समर्थक आपस में  भिड़ गए थे जिसके बाद से शहर में तनाव बना हुआ है। वहीं लेस्टरशायर की पुलिस का कहना है कि पूर्वी लेस्टर में  किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शहर किसी को भी शांति भंग करने नहीं दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेस्टर में हुई घटना पर भारत ने विरोध दर्ज कराया है।और प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है।
ये भी पढ़ें 

 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में ​

ईरान में अमिनी की मौत पर बवाल: बाल काटकर हिजाब जला रही महिलाएं  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें