28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडजितना बड़ा बजट, उससे भी बड़ी फिल्म की कहानी

जितना बड़ा बजट, उससे भी बड़ी फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 1955 में लिखे एक उपन्यास पर आधारित है।

Google News Follow

फिल्म:पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1
निर्देशक: मणि रत्नम
प्रमुख कास्ट: ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जायम रवि, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज और कार्थी!
 

मण‍िरत्‍नम की फिल्‍म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ का पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। वहीं ‘पोन्‍न‍ियन सेल्‍वन’ का बजट सुन आपके होश उड़ जाएंगे। चूंकि ये एक पीरीयड ड्रामा मूवी है लिहाजा इसे बनाने में काफी मेहनत लगी। 10वीं सदी के सेट को तैयार करना आसान नहीं था। इसके अलावा किरदारों के अलंकार, आभूषण और वेशभूषा पर काफी खर्चा किया गया है। लिहाजा फिल्म का बजट काफी है। कहा जा रहा है कि मणिरत्नम की ये फिल्म 500 करोड़ में बनकर तैयार हुई है।यही नहीं, चोल वंश की कहानी कहती इस फिल्‍म के लिए कलाकारों की फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। फिल्‍म के लिए सबसे ज्‍यादा फीस चियान विक्रम ने ली है। जबकि ऐश्‍वर्या राय ने भी इस फिल्‍म से तगड़ी कमाई की है। 

पोन्नियिन सेल्वन 1 भारत की दूसरी सबसे महंगे बजट की फिल्म है और जितना बड़ा इसका बजट है उससे भी बड़ी इसकी कहानी है। पोन्नियिन सेलवन का अर्थ है ‘कावेरी नदी का बेटा’। पोन्नियिन सेल्वन 1 ऐसी दास्तान हैं जिसमे पूरे दक्षिण भारत में 400 साल तक राज करने वाले चोल साम्राज्य को दर्शाया गया है। एक समृद्धशाली शासन जिसे दुश्मनों से फर्क नहीं पड़ता क्योंकी उसके बाद 1 हज़ार समुद्री जहाज और 10 लाख सैनिक हैं। समुद्र और जमीन में कोई भी दुश्मन की सेना चोलो को मात नहीं दे सकती मगर, तभी भविष्यवाणी होती है। आसमान से एक उल्कापिंड धरती पर गिरेगा जो चोल वंश को खत्म कर देगा। इसी भविष्यवाणी ने पूरे साम्राज्य की नीव हिला दी। चोल सम्राट सुंदर चोल अस्वस्थ हैं। उनका बड़ा बेटा आदित्य करिकलन राष्ट्रकूटों से मुकाबला कर रहा है। जबकि छोटा बेटा अरुलमोरीवर्मन सिंहल द्वीप (श्रीलंका) पर युद्ध लड़ रहा है। आदित्य की पुरानी प्रेमिका नंदिनी अब चोल सेनापति पर्वतेश्वर की पत्नी बनकर साम्राज्य की जड़े हिलाने में लगी है। वहीं राजा की बेटी राजकुमारी कुंधवई पिता के साथ राज्य के षडयंत्रों से निपटने में जुटी है। जबकि आदित्य का मित्र वंध्यवन भी चोल साम्राज्य को बचाने में लगा है। इस सब में कौन कामयाब होगा? यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा। 

कलाकारों की एक्टिंग की बात करें, तो फिल्म में विक्रम ने जबरदस्‍त काम किया है। कार्थी शुरुआत से लेकर आखिर तक वह पूरे रंग में दिखते हैं। वहीं जयम रवि की बेहतरीन एक्टिंग रही। चियान विक्रम स्क्रीन पर दमदार दिखते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह आकर्षक लगी हैं। वहीं तृषा कृष्णन भी चतुर राजकुमारी के रोल में जंचती हैं। कुल मिलकर फिल्म के सभी कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं। 

ये भी देखें 

सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है फिल्म ‘विक्रम वेधा’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें