35 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियादुर्गा पूजा मंडप में लगी ​भीषण ​आग, 64 लोग झुलसे, 3 की...

दुर्गा पूजा मंडप में लगी ​भीषण ​आग, 64 लोग झुलसे, 3 की मौत

​दुर्गा​ पूजा मंडप की आग में ​उपस्थित श्रद्धालुओं में 40 ​प्रतिशत​ ​से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए​|​​ इसमें ज्यादातर लोग 30 से 40 फीसदी तक जल चुके हैं। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Google News Follow

Related

​उत्तर प्रदेश के ​भदोही ​जिले ​के दुर्गा पूजा मंडप में आग लगने की​ भीषण घटना हुई है| यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की बताई जा रही ​है। टेंट में आग लगने के वक्त करीब 150 लोग मौजूद थे। आग इतनी भीषण थी कि 64 लोग​ झुलसे हुये है। इसके अलावा तीन​​ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दुर्गा​ पूजा मंडप की आग में ​उपस्थित श्रद्धालुओं में 40 प्रतिशत​ ​से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए|​​ इसमें ज्यादातर लोग 30 से 40 फीसदी तक जल चुके हैं। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

​वही, आग की इस घटना पर सीएमओ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएमओ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले के औराई में दुर्गा मंडप में आग की घटना का संज्ञान लिया है|  उन्होंने इस आग हादसे पर दुख भी जताया है| और साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं|

एक और ट्वीट में सीएमओ ने लिखा​ कि मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है|​​ इसके साथ ही कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर युद्धस्तर पर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं|​ ​इस बीच आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया|
 
यह भी पढ़ें-​

मुख्यमंत्री ​एकनाथ शिंदे को ​मिली ​जान से मारने की धमकी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें