29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या: स्टैचू ऑफ़ यूनिटी से भी ऊंची होगी भगवान राम की प्रतिमा...

अयोध्या: स्टैचू ऑफ़ यूनिटी से भी ऊंची होगी भगवान राम की प्रतिमा     

प्रतिमा का निर्माण पद्मश्री से सम्मानित मूर्तिकार अनिल सुतार करेंगे   

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण जोर शोर से हो रहा है। बताया जाता है कि 2023 राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और 2024 में भगवान राम गर्भगृह में विराजेंगे। इस बीच खबर है कि राज्य की सरकार अयोध्या के विकास के लिये लगातार काम कर रही है। बताया जा रहा है कि अब इसी कड़ी में राज्य सरकार अयोध्या में भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। भगवान राम की यह प्रतिमा 251 मीटर ऊंची होगी। इस प्रतिमा का निर्माण गुजरात के केवडिया स्थित स्टैचू ऑफ़ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार अनिल सुतार करेंगे। बता दें कि सुतार को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि अभी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टैचू ऑफ़ यूनिटी है।जो गुजरात में स्थित है। यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है। सरकार अयोध्या को विश्व स्तर पर  स्थापित करना चाहती है। इसके तहत, यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अंतरराज्यीय बस स्टेशन और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों  नेशनल हाइवे के किनारों को भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर राज्याभिषेक तक की मूर्तियों से  सजाया और संवारा गया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि,2018 में भगवान राम की भव्य मूर्ति बनाने के लिए एक प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें कई कलाकारों ने भाग लिया था। जिसमें अनिल सुतार की मूर्ति को चिन्हित किया गया था। उन्होंने बताया कि मूर्ति लगाने के लिए जगह की खोज की जा रही है। सुतार के अनुसार भगवान राम की यह मूर्ति 251 मीटर ऊंची होगी। जिसमें 51 बिल्डिंग होंगी। उसके ऊपर 200 मीटर ऊंची मूर्ति होगी।
ये भी पढ़ें 

 दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने 35 स्थानों पर की छापेमारी  

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की विवादित टिप्पणी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें